कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष उर्फ मनेश को गिरफ्तार किया। उस पर चालक की हत्या कर ट्रेलर लूटने का आरोप है। ट्रेलर में रेलवे का करीब तीन करोड़ रुपये कीमत का कॉपर का तार लदा था। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। राजस्थान प्रांत के अजमेर का रहने वाला साबरमल पेशे से ट्रेलर चालक था। वह गुजरात से रेलवे का कॉपर का तार ट्रेलर पर लादकर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन जा रहा था। 16 मई 2025 को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप उसकी हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंक दी गई थी। बदमाश हत्या के बाद करीब तीन करोड़ रुपये कीमत का तार लदा ट्रेलर लूटकर फरार हो गए थे। ट्रेलर की भी कीमत लगभग 60 लाख बताई गई थी। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.