ट्रेलर को ओवरटेक करते समय चपेट में आकर तीन युवकों की मौत
गाजीपुर, मई 25 -- कठवामोड़ (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी पुल के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बारात से लौटते समय युवकों की बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए और मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक इंग्लिशपुर गांव के निवासी कमला राम के बेटे की बारात खताहपुर गई थी जहां से वह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। घटना रविवार रात करीब 11:00 बजे की है। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत बताया जा रहा है कि कासिमाबाद की तरफ से आ रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के नीचे जा घुसी। ट्रेलर की चपेट में आते ही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक बाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.