मिर्जापुर, मार्च 1 -- नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट के बरईपुर गांव के पास शनिवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध दंपति की मौत हो गई। दोनों वाराणसी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमालपुर थाना क्षेत्र के रीवां जयपट्टी कला गांव निवासी 63 वर्षीय नंदू राम अपनी पत्नी 55 वर्षीय कृष्णावती संग वाराणसी किसी काम से गए थे। शाम पौने चार बजे स्कूटी सवार दंपति वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अदलहाट के बरईपुर गांव के सामने पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। ट्रेलर की चपेट में आने से दंपति गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को लालबहादुर शास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.