आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज के समीप शुक्रवार की रात को ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज गांव निवासी 24 वर्षीय सूर्यांश यादव नगर के भंवरनाथ स्थित एक जेसीबी कंपनी के आफिस में काम करते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वे बाइक से घर जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहले पहुंचे थे। तभी पीछे से ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर का पीछा कर ग्रामीणों ने जहानागंज में चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए चालक और गाड़ी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इधर गंभीर रूप से घायल सूर्यांश को ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.