ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल
दुमका, जून 18 -- दुमका-रामपुरहाट मार्ग में बरमसिया पेट्रोल पंप के समीप गिट्टी लदा हाइवा ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार तीन छात्र-छात्रा घायल हो गए। बताया जाता है शिकारीपाड़ा प्रखंड के सुंदरापलान का रविशंकर मुर्मू, सरसाजोल का ठाकरान हेंब्रम एवं हरिपुर की मरशीला हंसदा इंटर व स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। छुट्टी खत्म होने के बाद तीनों छात्र-छात्राएं बाइक से दुमका कॉलेज हॉस्टल के लिए जा रहा था कि बरमसिया के समीप तेज रफ्तार में जा रहे गिट्टी लदा ट्रेलर हाइवा ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर तीनों छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल को मोहुलपहाड़ी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। शिकारीपाड़ा पुलिस पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.