बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली क्षेत्र स्थित हर्दिया चौराहे के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और ऑटो रिक्शा को ठोकर मार दी। ऑटो रिक्शा पलट गया और उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। दो अन्य का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग निवासी दिलीप चौहान ऑटो रिक्शा चलाते हैं। रविवार को वह सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र स्थित देवा में सवारी छोड़ने गए थे। वहां से बस्ती लौट रहे थे। रास्ते में नरखोरिया, जिनवां व भिरिया से सवारियां बैठा ली। शाम 5:30 बजे वह हर्दिया चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प के प...