गुमला, अक्टूबर 6 -- गुमला प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के नगफेनी के समीप सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल चेटर चाहर निवासी 22 वर्षीय भीम गोप की इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल भीम को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता अनिल गोप ने बताया कि सोमवार शाम भीम स्कूटी से अपनी पत्नी कंचन देवी से मिलने सिसई के बिहोल टोली स्थित ससुराल जा रहा था। नगफेनी के समीप पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। भीम वाल पुट्टी का काम करता था। उसकी शादी क...