संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- संतकबीरनगर/धनघटा, हिंटी। धनघटा चौक पर रविवार को ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रक समेत चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि घायल छात्रा को पहले लोग सीएचसी हैंसर ले गए, फिर रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर से परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली 17 वर्षीय अंकिता पुत्री धर्मेंद्र कुमार गौतम इंटरमीडिएट की छात्रा थी। छात्रा अंकिता धनघटा कस्बे में शनिचरा मार्ग पर संचालित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ती थी। रोज की भांति रविवार को दोपहर में घर से अंकिता साइकिल से कोचिंग जा रही थी। वह अभी धनघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.