जौनपुर, अप्रैल 27 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर, लेवरुवा तराव मोड़ के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रेलर से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे टेलर से टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ भी फैक्चर हो गया। घटना की सूचना लोगों ने चंदवक पुलिस को दी। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान 40 वर्षीय सूरज पुत्र स्वर्गीय हरीराम निवासी ग्राम कलीचाबाद थाना मेहनाजपुर के रूप में हुई। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.