चंदौली, फरवरी 17 -- धीना(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के तलाशपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत करने में जुटी रही। कंदवा थाना क्षेत्र के ककरैत गांव निवासी शिक्षक आशुतोष राय राजकिशोर सिंह इंटर कालेज बरुईं में शिक्षक हैं। रोज की तरह वह घर से विद्यालय जोन के लिए निकले थे। वह जैसे ही तलाशपुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि जमानिया से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने वाहन सहित चालक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.