कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। कोयला नगर फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात एक ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग गया। नौबस्ता के यशोदा नगर निवासी वीरेंद्र सिंह यादव बीते सोमवार को चकेरी में रिश्तेदार के घर आए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। कोयला नगर फ्लाईओवर पर अचानक एक ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर कर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उन्हें नौबस्ता स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.