कौशाम्बी, जून 8 -- सैनी थाना क्षेत्र के नांदेमई गांव का राहुल पुत्र शिव प्रसाद सोमवार की शाम पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त महेंद्र के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने अजुहा स्थित पंप गया था। इस दौरान अजुहा नवीन मंडी के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रेलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- गिट्टी-लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से कंटेनर और बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...