अयोध्या, अप्रैल 8 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अरुवावा गांव के पास एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रकरण में पुलिस ने शिकायत पर दुर्घटना कर मौत कारित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।थाना क्षेत्र के करमा कोड़री गांव का निवासी राहुल सोनी पुत्र ब्रिज किशोर सोनी मंगलवार को बीकापुर कोतवाली के खजुरहट स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर रात वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रयागराज हाईवे पर अरुवावा गांव के सामने पीछे से एक ट्रेलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मामले की खबर पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया क...