सोनभद्र, फरवरी 26 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर गुरुवार सुबह नवाटोला मोड़ के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। नवाटोला पोखरा निवासी 55 वर्षीय रामनाथ पुत्र मोहरशाय गुरुवार सुबह सोलर पंप लगवाने के लिए मिस्त्री लेने आसनडीह जा रहा था। जैसे ही वह कट रोड से मुख्य मार्ग पर पहुंचा, अम्बिकापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामनाथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर तड़पने लगे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल डायल 112 व बभनी...