ट्रेलर की टक्कर से बस ट्रक से भिड़ी, चालक-परिचालक घायल
फतेहपुर, अगस्त 7 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना के मौहार गांव के पास शुक्रवार भोर सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस ट्रक से जा भिड़ी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और परिचालक घायल हुए। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। हादसे के समय बस में करीब दस यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस चालक भूपेंद्र पांडेय निवासी हुस्सेपुर कोटिया, थाना नोनारा, गाजीपुर तथा परिचालक मृत्युंजय कुमार निवासी मधुबन, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सवारियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर पुलिस ने किनारे करवाया। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। यातायात बहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.