गोरखपुर, अप्रैल 6 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली हाईवे पर शनिवार रात करीब दो बजे गलत दिशा में आ रहे 22 चक्का ट्रेलर ने दूध लदी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। गाड़ी में लदा दूध व दही भी बर्बाद हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित स्नेहलता तिवारी की गाड़ी गीडा से सोनौली जा रही थी। ओवरब्रिज के पास हुए हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.