संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- संतकबीरनगर। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर के पास ट्रेलर की टक्कर से कार सवार बाप-बेटे घायल हो गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के रहने वाले हर्ष पाल ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी कार से पिता दिवाकर पाल को लेकर गोरखपुर जा रहे थे। हाईवे पर मगहर के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दिया। उनकी कार ट्रेल के सम्मुख आ जाने से करीब 20 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में दिवाकर पाल को चोटे आई। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीडि़त हर्ष पाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.