चंदौली, अगस्त 12 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र बिठवल गांव के समीप मंगलवार देर शाम पिकनिक मनाकर लौट रहे ऑटो सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और प्रधान सहित चार लोग घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया चालक सहित ट्रेलर वाहन की तलाश में जुटी है। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा के ग्राम प्रधान पवन कुमार उर्फ सूरज गांव के ही 26 वर्षीय राहुल कुमार, विशाल, लड्डू के साथ ऑटो चालक रवि के साथ मंगलवार को चकिया लतीफशाह पिकनिक मनाने गए थे। सभी लोग ऑटो में सवार होकर शाम को घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना...