प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सवारी लेकर नवाबगंज की ओर आ रहे ऑटो में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि ऑटो पर बैठी किशोरी गंभीर घायल हो गई। घायल को सीएचसी भेजा गया। रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश कुमार ऑटो चालक है। रविवार शाम वह ऊंचाहार बस स्टेशन से दो सवारियां लेकर नवाबगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सवीसपुर के पास पहुंचा। ऑटो को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। ऑटो पलटने से चालक उसी में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि ऑटो पर बैठी अर्चना पुत्री मिश्रीलाल निवासी परसई नवाबगंज गंभीर घायल हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची, घायल किशोरी को सीएचसी भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की मौत की खबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.