दुमका, अप्रैल 24 -- जामा, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के म्हारो रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर तथा ऑटो दोनों को जब्त कर थाना ले आई। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घायलों को सामान्य चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर लौट गए। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...