ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, सात घायल
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के न्योतरिया बाइपास पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। बेवाना थाना क्षेत्र के सिवरानाली गांव निवासी अनिल कुमार ई-रिक्शा चलाकर सवारियों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान न्योतरिया बाइपास पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार ज्योति (3) और अभिराज निवासी सिवरानाली बेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.