सिद्धार्थ, अप्रैल 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा तिराहे पर शनिवार को एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा चालक की मौत हो जबकि उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं जबकि चार बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा(46) पुत्र स्व.अब्बास अली अपनी ई-रिक्शा में क्षेत्र के कड़जा गांव से सवारी लेकर आ रहा था। अभी वह बनकटा तिराहे पर पहुंचा ही था कि नंदौर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस टक्कर में ई रिक्शा चालक मोहम्मद रजा की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा में सवार कड़जा गांव निवासी पूनम(40) पत्नी अनिल और राजकुमारी (3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.