ट्रेलर की टक्कर मामले में प्राथमिकी दर्ज
बक्सर, जुलाई 11 -- कृष्णाब्रह्म। पटना-बक्सर फोरलेन पर नुआंव गांव के समीप पिकअप और ट्रेलर की हुई टक्कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुर्घटना में एक मछली व्यापारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। थाने में दिए आवेदन के अनुसार पुराना भोजपुर निवासी तथा जख्मी का पुत्र जयनाथ ने बताया कि उसके पिता बीते 08 जून को सुधा डेयरी की पिकअप से पटना मछली लाने जा रहे थे। वाहन जब नुआंव गांव के पास पहुंची तो चालक दूध का केन उतारने के लिए पिकअप खड़ा करने लगा। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक ट्रेलर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में पिकअप पलट गई, जिससे जयनाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल, उसका इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.