ट्रेलर की चपेट में युवक का पैर कुचला, ट्रामा सेंटर रेफर
जौनपुर, मई 18 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी आकाश पांडेय पुत्र घनश्याम पांडेय रविवार की शाम अपने छोटे भाई रतन पांडेय के साथ बाइक से भैठौली दुर्गा माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंधोरा बाजार के पास शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की जद में आने से बड़ा उनका पैर कुचल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे रतन पांडेय दूर जा गिरे, जबकि आकाश पांडेय ट्रेलर की चपेट में आ गए। ट्रेलर का पहिया उनके दाहिने पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनका पैर बुरी तरह कुचल गया। लोगों ने घटना की सूचना सिंधोरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आकाश को चोलापुर सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.