जौनपुर, मार्च 23 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र खुटहन मार्ग स्थित पटखौली पूरे आजम गांव के समीप रविवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार निवासी 16 वर्षीय सायना खान पुत्री जहान खान व रिश्तेदारी में आयी सरपतहा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी 15 वर्षीय सनिया पुत्री सतार खान अपने परिजन के साथ बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे। पटखौली पूरे आजम गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.