ट्रेलर की चपेट में आ बाइक सवार की मौत
सोनभद्र, जून 20 -- बीना। हिंदुस्तान संवाद। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम कोयला ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल 30 वर्षीय राजू उर्फ देवराज पुत्र देवधार निवासी घरसड़ी पहाड़ी बस्ती को तत्काल अटल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर बैढ़न के भेज दिया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी और दो छोटे बच्चे बताये जा रहे है। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति नगर क्षेत्र से कोयला लोड कर आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर जैसे ही मुख्य हाइवे सीएचपी शिव मंदिर द्वार पहुंचा बाइक सवार राजू को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अनियंत्रित ट्रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.