लातेहार, मार्च 8 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झारखंड ढाबा के समीप शनिवार को एक ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से विद्यार्थियों से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में टेंपो में सवार दो परीक्षार्थी घायल हो गए,जिनमें एक की स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कस्तूरबा विद्यालय से परीक्षा देकर विद्यार्थियों को लेकर एक टेंपो मूरपा गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान झारखंड ढाबा के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर वाहन ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में टेंपो में सवार मूरपा गांव निवासी पंकज भुर्इयां और रामनाथ यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अ...