ट्रेलर की चपेट में आने से बालिका गम्भीर रूप से घायल
संतकबीरनगर, मार्च 30 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र बीएमसीटी मार्ग के उसरा शहीद स्थित चौराहे पर रविवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।बीएमसीटी मार्ग स्थित उसरा शहीद गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस्ती की तरफ से मेहदावल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से फलक पुत्री आबिद अली उर्फ मधई (07) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बालिका के पेट के नीचे का हिस्सा गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बालिका की हालत देख कर मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे इरशाद अहमद ने ग्रामीणों की मदद से तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.