ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल
मऊ, मई 16 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ढेकवारा गांव के फोरलेन के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से वाराणसी उपचार के लिए रेफर किया गया है। गोरखपुर बड़हलगंज निवासी जुबैद अपनी 26 वर्षीय पत्नी शबनम को बाइक पर बैठाकर मऊ जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ढेकवारा गांव के फोरलेन के पास ट्रेलर से धक्का लगने के बाद जुबैद की पत्नी शबनम गिरकर घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बछवाड़ा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.