मिर्जापुर, मार्च 13 -- अहरौरा। थाना क्षेत्र के घाटमपुर त्रिमोहानी के पास गुरुवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे पति और सवार पुत्र बाल बाल बच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानें, ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज मुड़हुआ गांव निवासी निवासी सर्वेश यादव अपनी पत्नी 35 वर्षीय सीमा यादव, पुत्र 12 वर्षीय अंकित यादव के साथ दवा लेने वाराणसी गए थे। शाम लगभग पांच बजे दवा लेकर वापस घर जाने के लिए निकले। बाइक सर्वेश चला रहे थे। वह जैसे ही बाइक लेकर अहरौरा के घाटमपुर त्रिमुहानी के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे राखड़ लदे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.