मिर्जापुर, फरवरी 5 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र जामवंत सिंह अपने रिश्तेदार के यहां अहरौरा के पैगम्बर गांव आया था। गांव निवासी 14 वर्षीय लक्ष्य पुत्र आदर्श के साथ बाइक से अहरौरा बाजार जाने के लिए निकला। जैसे ही खाजगीपुर गांव के पास पहुंचा। तभी ट्रक से पास लेते समय बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने घायलों को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे...