पाकुड़, अगस्त 26 -- हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य मार्ग में बागशिशा पंचायत भवन के समीप बुधवार को ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान झनागाड़िया निवासी उमर अली 30 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से घायल उमर अली को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उमर अली टीवीएस बाइक संख्या जेएच 16 सी 8315 से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान डांगापाड़ा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर संख्या जेएच 16 एच 6709 से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घाय...