वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी/मिर्जापुर, हिटी.। अदलहाट थाना क्षेत्र में गरौड़ी गांव के पास सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। वाराणसी जिले में भेलूपुर क्षेत्र के दुर्गाकुंड निवासी श्यामलाल के पुत्र 25 वर्षीय अनुराग बिंद जिगना गांव अपने मामा हेमंत कुमार के घर गया था। सोमवार दोपहर वह मामा के यहां से वापस अपने घर लौट रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गरौड़ी गांव के पास उसकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर को थाने के गेट के पास खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने मृत युवक के पास मिले दो मोबाइल और बाइक की नंबर से उसकी पहचान की। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। अनुराग दो भाइयों में बड़ा था। दुर्घटना का वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.