ट्रेलर की चपेट में आने से घायल छात्रा की मौत
गाजीपुर, मई 19 -- मरदह (गाजीपुर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक के पास पिता के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही छात्रा सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आ गई। इलाज के दौरान बीएचयू में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बिरनो थाना के नसरतपुर गांव निवासी बीटीसी छात्रा महिमा परीक्षा देने के लिए सोमवार को बाइक से पिता बिपिन कुमार के साथ दिलदारनगर जा रही थी। राजकीय पॉलीटेक्निक के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर में महिमा का दुपट्टा फंस गया। जिससे काफी दूर तक पहिया में फंसकर वह घसीटते चली। महिमा को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, वहां हालत में सुधार न होने पर वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिमा की मौत हो गयी। महिमा चार भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.