चंदौली, अप्रैल 27 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप हाइवे पर सोमवार की सुबह ट्रक ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के कुंडलियां गांव निवासी 60 वर्षीय मजदूर बोला मौर्या औद्योगिक नगर में मजदूरी करता था। वह सोमवार की सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा कि ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। मजदूर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए साइकिल से जा रहा था। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...