ट्रेलर की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत
बस्ती, जुलाई 7 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-गोरखपुर हाईवे पर पुरानी बस्ती थानांतर्गत क्षेत्र में चैनपुरवा ओवरब्रिज पर सोमवार को दिन में करीब 11 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। बाइक पर पीछे सवार महिला, साइड से वाहन की ठोकर लगने से अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और इसी दौरान उसके ऊपर से एक ट्रेलर गुजर गया। जिसके चलते महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। जबकि बाइक चला रहा महिला का पति हादसे में सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद फोरलेन की दोनों लेन पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इधर हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक गोरखपुर की तरफ भाग निकला। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया गया। दुर्घटनाकारित कर फरार हुए ट्रेलर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.