भदोही, मार्च 20 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास गुरुवार की रात ट्रेलर की चपेट में आए एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चल रहे वाहन आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। युवक की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बताया जाता है कि कटका गोदाम निवासी 20 वर्षीय राहुल कुमार बिंद रात करीब आठ बजे सड़क पार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे धक्का मार दिया। ट्रेलर की चपेट में आते ही युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। धक्का मारते ही चालक वाहन संग भाग निकला था। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में बाबूसराय स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.