हमीरपुर, फरवरी 17 -- भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को कस्बे के अंदर हाईवे में खंभा लादकर जा रहा ट्रेलर अचानक खराब हो जाने से कस्बे में पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रेलर को हाइवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान हाइवे में तीन घंटा यातायात प्रभावित रहा है। कस्बे की उद्योग नगरी से खंभा लादकर हमीरपुर की तरफ जा रहा एक ट्रेलर कस्बे के अंदर 12 बजे ग्रीन लॉज के समीप हाईवे में खराब हो गया। इससे कस्बे में भीषण जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रेलर को हटाकर यातायात समान्य कराया। जाम में परिवहन निगम की बसे, स्कूली बसे, एंबुलेंस आदि फंसी रही हैं। जाम के चलते हाईवे में दोनों तरफ करीब पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जाम में वाहन करीब तीन घंटे तक रेंगते रहे। फोटो नंबर 29- हाईवे में खराब पड़ा सीमें...