ट्रेलर-कार में भिड़ंत, बाल-बाल बचा परिवार
घाटशिला, जुलाई 15 -- गालूडीह। महुलिया उच्च विद्यालय के पास एनएच-18 क्रॉसिंग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने नैनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा से आ रही नैनो कार क्रॉसिंग पार कर रही थी, तभी घाटशिला की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को गालूडीह थाना ले गई। कार कदमा निवासी इंद्रजीत कुमार गिरि के परिवार की थी, जबकि ट्रेलर चालक आनंद कुमार बेंगलुरु से धनबाद जा रहा था। स्थानीय लोगों ने यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग दोहराई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: महुलिया उच्च विद्यालय एनएच -18 के पास टेलर ने नैनो कार को मारी टक्कर, परिवार बाल-बाल बचा यह भी पढ़ें- Araria News: ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.