संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भुजैनी चौराहे के पास सड़क हादसे में कार व ट्रेलर भिड़ गई। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रही एक कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गई। तभी बस्ती से गोरखपुर की तरफ आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। घटना में कार चालक घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।गोरखपुर से एक कार बस्ती की तरफ जा रही थी। उसे चालक उपेंद्र चौधरी चला रहा था। नेशनल हाइवे के भुजैनी चौराहे पर कार पहुंची थी। तभी डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जा रही ट्रेलर में भिड़ गई। दुर्घटना में कार चालक उपेंद्र चौधरी घायल हो गए। सूचना मिलने पर कांटे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी एंबुलेंस को देने के साथ एनएचएआई को सूचना दी।थोड़े समय में एनएचएआई की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.