फतेहपुर, मई 30 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के पास कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर यूरिया लदा ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। हादसे में ट्रेलर चालक सुधीर कुमार निवासी औरंगाबाद बिहार गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी गोपालगंज भेजा। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- केला लादकर शाहगंज जा रहा ट्रक पलटा, चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...