लातेहार, जनवरी 23 -- बारियातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-22 पर फुलसू मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे ट्रेलर और हाईवा वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने वाहनों में बुरी तरह फंस गए। वहीं दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वाहनों की टक्कर की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रेलर चालक श्रवण कुमार व हाईवा चालक योगेंद्र कुमार यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना एसआई अनूप कुमार,एएसआई छोटू पंडा व मिथलेश सिंह घटना स्थल में सदलबल पहुंचे। दोनों घायल चालकों को इलाज के लिये बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ट्रेलर चालक श्रवण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.