गाजीपुर, मई 21 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर थाना क्षेत्र के एनएच-124 सी पर स्थित भदौरा बस स्टैंड पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर और डंपर में टक्कर हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चार दुकानों में जा घुसे। हादसे में दुकानों के टीन शेड, गुमटी, मिठाई काउंटर टूट गए। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहा दुकानदार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बिहार की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा बालू लदा ट्रेलर भदौरा बस स्टैंड चौराहे पर दिलदारनगर की तरफ से आ रहे डंपर से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बस वाटर सर्विसिंग सेंटर में घुसी, दीवार तोड़ गड्ढे में गिरी कार हादसे में पीड़ित दुकानदार जितेंद्र प्रसाद गुप्ता...