दुमका, जून 13 -- दलाही, प्रतिनिधि। साहिबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाइवे के मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के समीप तीखा मोड़ पर शनिवार दोपहर को दो वाहनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण ने वाहन में फंसे चालक को किसी तरह से निकलकर उपचार के लिए दुमका पीजेएमसीएच दुमका भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जेसीबी मशीन लेकर जामताड़ा की ओर जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से जामताड़ा की ओर एम एल 01 एके 1840 ट्रक काफी तेज गति से आते हुए ट्रेलर में धक्का मार दिया। ट्रक का चालक नशे में था और अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन में टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि ग्रामीण घायल चालकों को उपचार के अस्पताल भेज दिया है। इधर, सूचना म...