मऊ, जनवरी 8 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव के पास फोरलेन पर गुरुवार की शाम साइड लेने के प्रयास में एक ट्रेलर और एसयूवी वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना में एसयूवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। मधुबन थाना क्षेत्र के नत्थुपर निवासी उपेंद्र मल्ल मऊ मुख्यालय पर प्राइवेट जॉब करते हैं। गुरुवार की शाम काम समाप्त कर एसयूवी वाहन से अपने घर जा रहे थे। वाहन में उनके साथ बच्चे और अन्य लोग भी मौजूद थे। रास्ते में अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव के पास फोरलेन पहुंचे थे कि साइड लेने के प्रयास में पीछे से आ रही ट्रेलर की एसयूवी वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना में एसयूवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.