गंगापार, फरवरी 18 -- प्रयागराज - मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया बाजार में चालक की लापरवाही से अनियंत्रित ट्रेलर दरवाजे पर बने शिव मंदिर को तोड़ते हुए मकान में घुस गया, जिससे दो लोगों को मामूली चोटें आयीं और दो मंजिले मकान का वाह्य हिस्सा भी मंदिर के साथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मांडा थाना अंतर्गत प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित दिघिया पुलिस चौकी के समीप दिघिया बाजार में मंगलवार देर रात एक बेकाबू ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे घर में जा घुसा। इससे लोगो में हड़कंप मच गया। हादसा संभवतः चालक को नींद आने से हुआ। इस हादसे में मंदिर और घर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक बुजुर्ग राजकरन यादव, भानु यादव को मामूली चोटें आईं तथा डा राम आसरे यादव व विकास यादव बाल बाल बच गए। ग्...