बक्सर, अप्रैल 5 -- पेज तीन के लिए ------ डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में फोरलेन पर बालू लदे ट्रेलरों के चालान की जांच को लेकर अभियान चलाया गया। फोरलेन पर महाराजा कोठी के समीप दर्जनों ट्रेलरों को रोक बालू के चालान, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकांश ट्रेलरों के कागजात पूरी तरह वैध पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध परिवहन पर रोक लगाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान के दौरान कई वाहनों में कुछ परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया गया। ऐसे वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई। अभियान के बाद अधिकारियों ने सभी चालकों और वाहन मालिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष...