सहरसा, अप्रैल 6 -- महिषी, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्टेशन पर हुए दर्दनाक रेल हादसे में महिषी निवासी 59 वर्षीय उमेश पासवान की मौत हो गई। शनिवार देर शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार उमेश पासवान शुक्रवार को अपने ससुराल पूर्णिया गए थे। लौटने के दौरान जानकीनगर स्टेशन पर सामान खरीदने के लिए ट्रेन से उतरे, लेकिन ट्रेन खुलने पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व पटरी के बीच फंस गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी पूजा और बेटी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.