पूर्णिया, मई 4 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।कुरसेला के समीप ट्रेन हादसे में शिशवा निवासी दिनेश यादव की मौत के बाद गांव में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया और पूरा गांव गमगीन हो उठा। शव के घर पहुंचते ही मृतक के पुत्र रंजीत कुमार, संजीत कुमार एवं राजकुमार यादव सहित अन्य परिजन विलाप करने लगे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए और माहौल अत्यंत मार्मिक बन गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्र नेता संजीव कुमार उर्फ छैला यादव, समाजसेवी करण अर्जुन उर्फ मुकेश यादव, वार्ड पार्षद दुर्गी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.