गाजीपुर, मई 5 -- सैदपुर। क्षेत्र के गजाधरपुर में ट्रेन हादसे में घायल एक अज्ञात युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उसका पैर कटने के बाद पुलिस उसे सीएचसी सैदपुर लाई, जहां वह पुलिस को देखकर घबरा गया और अचानक फार्मासिस्ट से इंजेक्शन छीनकर सिपाही ओमप्रकाश यादव पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने कैंची और डंडा छीनकर अस्पताल परिसर में लोगों को डराते हुए भागने लगा। खून से लथपथ हालत में वह शौचालय में छिप गया, जहां भी लोगों को धमकाता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक ने अपना नाम अजय बताया है, पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...